सूरत पर मत जाइए, इस बच्ची ने सांप के टुकड़े कर दिए..!

NULL

सूरत पर मत जाइए, इस बच्ची ने सांप के टुकड़े कर दिए..!
18-08-2022 - 08:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर सांप आपको काट लेता है तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि आप बदले में उसे काटने की हिम्मत तो नहीं करेंगे। लेकिन, 2 साल की एक बच्ची ने ऐसा करके सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। दरअसल, जब सांप ने बच्ची को काटा, तो उसे गुस्सा आ गया और उसने सांप को मार डाला। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तुर्की के एक गांव में 10 अगस्त को हुई। बच्ची घर के बैकयार्ड में खेल रही थी कि तभी एक सांप ने उसे डस लिया। जवाब में बच्ची ने भी सांप को अपने दातों से काट लिया। इस घटना में सांप के लगभग दो टुकड़े हो गए थे ! अब बच्ची खतरे से बाहर है, और रिकवर कर रही है।
घटना के वक्त बच्ची का पिता काम से बाहर गए थे। वापस आने पर जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वह भी दंग रह गए। अपनी बेटी को जिंदा पाकर उन्होंने कहा, ईश्वर ने उसकी रक्षा की है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पड़ोसियों ने बताया कि एक सांप बच्ची के हाथों में था, जिसके साथ वह खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसको डस लिया, जिससे गुस्से में आकर बच्ची ने सांप को भी काट लिया।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।