अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस में भारत चीन की सीमा झड़प का मुद्दा उठाया, कहा गृहमंत्री अमित शाह ने

<p>एक तरफ जहां अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के पास मध्य भारत-चीन सीमा संघर्ष चल रहा है वही दूसरी तरफ राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) पर &ldquo;चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपये&rdquo; लेने के आरोप का मामला फिर गर्मा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के एफसीआरए &#39;विदेशी योगदान अधिनियम&#39; को रद्द करने के सवालों से बचने कांग्रेस ने संसद में सीमा झड़प का मुद्दा उठाया।</p>

अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस में भारत चीन की सीमा झड़प का मुद्दा उठाया, कहा गृहमंत्री अमित शाह ने
14-12-2022 - 11:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संसद भवन के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के एफसीआरए ‘विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम’ को रद्द करने के सवालों से बचने के लिए कांग्रेस ने संसद में सीमा झड़प का मुद्दा उठाया था।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपये मिले थे. उन्होंने कहा कि इसका पंजीकरण इसलिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि यह एफसीआरए के नियमों के मुताबिक नहीं था. शाह ने कहा, “नेहरू के चीन प्रेम के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट की बलि दे दी गई।” उन्होंने भारतीय सैनिकों की वीरता की सराहना की। शाह ने कहा, “मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं… जब तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में है, कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है।

केंद्रीय मंत्री के बयानों को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सुरक्षा परिषद में भारत की नियुक्ति नेहरू जी की वजह से गिरवी हुई। उन्होंने कहा कि 1962 में, चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली। 2006 में, भारत में चीनी दूतावास ने अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी (NEFA) पर दावा किया। अब देश में मोदी सरकार है, एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता।

कांग्रेस अध्यक्ष बोले, ये कोई मुद्दा नही

ताजा बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इसका (राजीव गांधी फाउंडेशन एफसीआरए लाइसेंस रद्द करने का मुद्दा) कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर यह हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दें।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।