हैं तैयार हम ...वेस्ट इंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने की भारतीय टीम की घोषणा

<p>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत को पांच टी20 मैच भी खेलने हैं और इसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।</p>

हैं तैयार हम ...वेस्ट इंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने की भारतीय टीम की घोषणा
24-06-2023 - 07:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

टेस्ट टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया है और अजिंक्या रहाणे टीम के उपकप्तान होंगे। भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा टेस्ट श्रृंखला के साथ शुरु होगा। 

पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से 
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच विंडसर पार्क में 12 से 16 जुलाई तक खेला जाएगा, वहीं, दूसरा टेस्ट क्वींस पार्क ओवल में 20 से 24 जुलाई तक खेला जाएगा। मैच शाम के साढ़े सात बजे शुरू होंगे।वहीं, तीन एकदिवसीय मैच 27 जुलाई, 29 जुलाई और 1 अगस्त को खेले जाएंगे। सभी मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम-

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।<

/p>

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।