भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

<p>पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया लेकिन किसी कारणवश मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।</p>

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार
04-03-2024 - 10:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बीते दिन ही भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था।
पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’
टीएमसी ने किया कटाक्ष
पवन सिंह के पोस्ट के बाद टीएमसी ने उन पर हमला बोला है। पवन के पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन पर कटाक्ष किया है। अभिषेक ने कहा, ‘ये पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति।’
शनिवार को जताई थी खुशी
इससे पहले शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा द्वारा आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद खुशी जाहिर की थी। पवन ने पोस्ट करते हुए आलाकमान को धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए वो राष्ट्रीय नेतृत्व का वंदन, चंदन और अभिनंदन करते हैं।
आसनसोल से भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार 
पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जहां से तृणमूल कांग्रेस नेता  शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार हैं। हालांकि, पवन सिंह ने अपने फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया, लेकिन उनकी उम्मीदवारी का टीएमसी ने कड़ा विरोध किया था। टीएमसी ने आरोप लगाया था कि उनके कई गाने भद्दे होते हैं और उसमें महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।