राजस्थान में 50,000 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी: 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई

<p><em>राजस्थान सरकार की इन नौकरियों के&nbsp;लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।</em></p>

राजस्थान में 50,000 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी: 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई
22-08-2023 - 12:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग में 50,000 पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके तहत प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

आयु सीमा

राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 2023 को आधार मानकर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

राजस्थान में 50 हजार पदों पर होने जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास पास होना जरुरी है। इसके साथ ही भर्ती में महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक, स्काउट गाइड, एनसीसी/एनएसएस सर्टिफिकेट धारी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला ैभ्ळ को प्राथमिकता दी जाएगी।

सैलरी

राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 4500 सैलरी दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

राजस्थान में 50,000 पदों पर होने जा रही भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिला स्तर पर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।