सावधान! सीधे 3 गुना बढ़ गया कोरोना का जेएन. 1 वायरस, 6 राज्यों में 63 पॉजिटिव
<p><em><strong>कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 देश में लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। लोगों के मन में मास्क और लॉकडाउन के दिन दोबारा लौटने का डर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उचित दिशा-निर्देश पालन करने का निर्देश दिया है। </strong></em></p>
लंबे समय के विराम के बाद देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस बार रूप नया है, केरल में एक और मौत से देश में टेंशन है। सूत्रों के अनुसार, जेएन.1 के मामले एक दिन में तीन गुना की बढ़ोतरी देखी गई है। पहले 22 मामले जेएन.1 वैरिएंट के थे जो बढ़कर 63 हो गए हैं। वहीं एक स्टडी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
स्टडी में दावा किया जा रहा है कि कोरोना आपके गले को भी संक्रमित कर सकता है। इतना संक्रमित कि शायद आपकी आवाज भी जा सकती है। दूसरी ओर कोविड-19 के सब वैरिएंट जेएन.1 के अभी तक देश में 22 मामले कंफर्म हो चुके हैं। जीनोम टेस्टिंग में सामने आ रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट के 90 फीसद मामले सामने रहे हैं। यानी जेएन.1 के मामले कम हैं।
देश में 24 दिसंबर तक कुल 63 जेएन.1 कोविड वैरिएंट मामले सामने आए हैं। गोवा से 34 मामले, महाराष्ट्र से 9 मामले, कर्नाटक से 8 मामले, केरल से 6 मामले, तमिलनाडु से 4 मामले और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है।
राज्य मामले
गोवा 34
महाराष्ट्र 9
कर्नाटक 8
केरल 6
तमिलनाडु 4
तेलंगाना 2
24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से, मृतक संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई। देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
What's Your Reaction?