सीएम भजनलाल की सादगी: इस बार बीकानेर में साधारण से सैलून में जाकर लिया हेयर कट

<p>भजनलाल शर्मा की सादगी हर बाद लोगों का दिल छू जाती है। वीआईपी कल्चर को खत्म करने में जुटे भजनलाल इस बार अपनी हेयर कटिंग को लेकर चर्चा में हैं।&nbsp;</p>

सीएम भजनलाल की सादगी: इस बार बीकानेर में साधारण से सैलून में जाकर लिया हेयर कट
05-03-2024 - 10:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में एक ऐसे सैलून में जाकर अपने बाल कटवाए जो सरकार के स्वनिधि स्कीम का लाभार्थी था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके पीछे नजर आ रहे हैं। भजनलाल शर्मा इन दिनों वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर सुर्खियों में है।

<

> राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा एक आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सीएम के बीकानेर आने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। इसी दौरान उन्होंने वहां सरकार के स्वनिधि योजना के एक लाभार्थी के सैलून में बाल कटवाए। 
भजनलाल शर्मा अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया था कि उनके काफिले के गुजरने के लिए किसी चैक चाराहे पर ट्रैफिक को ना रोका जाए और वो आम लोगों की तरह ही जाएंगे। 
इसके बाद राजधानी जयपुर में कई बार सीएम का काफिला लाल बत्ती पर रुका हुआ नजर आया और आम लोग बिना किसी दिक्कत के गुजरते रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि राजस्थान में बीजेपी सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी का हर उम्मीदवार 5 लाख वोटों के अंतर से जीतकर संसद पहुंचेगा। भजनलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 60 फीसदी टिकट तय हो चुके हैं और अन्य सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।