रील्स बनाने का ऐसा शौक??आईफ़ोन के लिए कलयुगी माँ बाप ने बेच डाला अपना ही 8 माह का नन्हा बच्चा !

<p>पश्चिम बंगाल में एक जोड़े ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया।&nbsp; आरोपी महिला और उसका पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।&nbsp; उनके पास खाने की भी किल्&zwj;लत रहती थी, इसके बावजूद महिला को आईफोन चलाने का शौक था।</p>

रील्स बनाने का ऐसा शौक??आईफ़ोन के लिए कलयुगी माँ बाप ने बेच डाला अपना ही 8 माह का नन्हा बच्चा !
27-07-2023 - 11:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 पश्चिम बंगाल  से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति पत्नी ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। यह विचित्र कहानी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से आई है।  

मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला और उसका पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पास खाने की भी किल्‍लत रहती थी। इसके बावजूद महिला को आईफोन चलाने का शौक था। उसके पड़ोसियों ने जब उसके पास आईफोन देखा तो वे भी हैरान रह गए। 

पड़ोसियों ने महिला से आईफोन के बारे में पूछा था, तो उसने सही जवाब नहीं दिया।  वहीं, कुछ लोगों ने ध्यान दिया कि उसका बेटा कुछ दिन से नजर नहीं आ रहा है। जिसके बाद सख्‍ती से पूछताछ की तो महिला ने ये बात मानी कि पैसों के लिए उसने बेटे को बेच दिया है।  पुलिस ने बेचे गए बच्चे को खरदाह की रहने वाली एक महिला से छुड़ा लिया है। 

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बच्चे की मां, साथी और बच्चे को खरीदने वाली महिला, प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी भी फरार है। <

/p>

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।