क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में डॉ आकाश माथुर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट ने कार्यभार संभाला
<p><em>अजमेर के क्षेत्रपाल हॉस्पिटल (मल्टीस्पेशलिटी एंड रिसर्च सेंटर,अजमेर) में विभिन्न सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की श्रृंखला में 28 अगस्त एक और कड़ी जुड़ गई,जब डॉ आकाश माथुर , गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट (पेट,लिवर व पेंक्रियाज संबंधी रोगों के विशेषज्ञ) ने यहां कार्य ग्रहण किया।</em></p>
इससे पूर्व डॉ आकाश माथुर देश के विख्यात संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में कार्यरत थे। क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में कार्य ग्रहण करने पर अस्पताल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ रमेश क्षेत्रपाल ने हॉस्पिटल परिवार की ओर से उनका स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें
Prescription : डॉक्टर पुत्र के लिए पिता का नुस्खा..! (newsthikana.com)
अजमेर में पले बढ़े डॉ आकाश माथुर ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री प्राप्त की। डीएनबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ से डीएम - गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की उपाधि प्राप्त की। वे अपने बैच के टॉपर भी रहे। 'इंडियन सोसाइटी ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' ने डीएम कोर्स के दौरान उनके द्वारा किए गए शोध को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शोध का पुरस्कार दिया।
इससे पूर्व वे राजस्थान मेडिकल काउंसिल द्वारा भी 'यंग मेडिकल अचीवर' अवार्ड से सम्मानित किया जा चुके हैं। एसजीपीजीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने बेस्ट रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में भी सम्मानित किया। डॉ आकाश रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। डीएम की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने दो वर्ष तक एसजीपीजीआई, लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर गैस्ट्रोलॉजी के रूप में कार्य किया।
एसजीपीजीआई में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ आकाश को देश के विभिन्न भागों से आए हजारों रोगियों के उपचार का अवसर तो मिला ही, साथ ही उन्होंने विभिन्न विषयों पर शोध भी किया। उनके लगभग 25 शोध पत्र दुनिया के सम्मानित मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। वे देश के विभिन्न भागों में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान व्याख्यान भी दे चुके हैं।
What's Your Reaction?