डॉ लता सुरेश को वर्ष 2023 के लिए मिला अध्विका वार्षिक पुरस्कार
<p><em>प्रसिद्ध लेखिका डॉ लता सुरेश को अध्विका वार्षिक पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया है। यह अवार्ड उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा राष्ट्रीय एक पहल है।</em><br /> </p> <p><br /> </p>
डॉ लता को यह पुरस्कार नाॅलेज मैनेजमेंट के क्षेत्र में ज्ञान को साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया. उन्हें ह पुरस्कार 17वें ग्लोबल कम्युनिकेशन काॅनक्लेव के दौरान सिविल सर्विसेज ऑफीसर्स इंस्टिट्यूट, दिल्ली में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन जुआल ओरम (एमपी), डाॅ वेणु गोपाल कुलपति बैंगलोर विश्वविद्यालय, विनोद जुत्शी (पूर्व सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार), एमबी जयराम, मैन्टर व चैयरमैन एमैरेटस पीआरसीआई, जेपी शर्मा, गुरमुख सिंह बावा, गीता शंकर आदि द्वारा एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया जहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया व पीआर जगत से कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस ग्लोबल काॅनक्लेव में दूसरे सेशन डॉ लता “रीइंवेंटिंग कल्चर इन डिजिटल ऐज” की मोडरेटर व स्पीकर भी थी।
What's Your Reaction?