सालार के ट्रेलर में प्रभास की जबरदस्त एंट्री देख फैन्स हुए क्रेजी, बोले-अब इंतजार नहीं होता

<p><em><strong>फैन्स का सालार के दूसरे ट्रेलर इंतजार अब खत्म हो चुका है। प्रभास की एक्शन-थ्रिलर का दूसरा आधिकारिक ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर में प्रभास का करेक्टर और उभरकर सामने आया है और साथ ही उनके एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं। ट्रेलर में प्रभास की एंट्री ने ही फैन्स को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।</strong></em></p>

सालार के ट्रेलर में प्रभास की जबरदस्त एंट्री देख फैन्स हुए क्रेजी, बोले-अब इंतजार नहीं होता
19-12-2023 - 12:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित सालार पार्ट 1-सीजफायर से पैन-इंडिया स्टार प्रभास का बहुप्रतीक्षित दूसरा ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने बेताब फैन्स को सालार फीवर से जोड़े रखने के लिए फिल्म की रिलीज से चंद दिन पहले इस शानदार ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। सालार के एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को फैन्स रोंगटे खड़े कर देने वाला बता रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर देखने के बाद फैन्स का कहना है कि अब वह प्रभास को बड़े पर्दे पर इस तरह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

<

> जहां एक तरफ फैन्स ने इस ट्रेलर को देरी से रिलीज करने पर अपनी निराशा व्यक्त की। वहीं, दूसरी तरफ वह इस ट्रेलर को देखकर अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सालार पार्ट-1 सीजफायर के दूसरे ट्रेलर को ‘फाइनल पंच’ कहा जा रहा है। यह फिल्म 22 दिसंबर को दुनिया भर में पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
दूसरा ट्रेलर दिखाता है कहानी की झलक
दूसरा ट्रेलर खानसार की दुनिया और वहां रहने वाले लोगों के जीवन को नियंत्रित करने वाले पात्रों की बेहतर झलक दिखाता है। यह कहानी की एक झलक भी देता है, जिसमें अपने दोस्त पृथ्वीराज सुकुमारन की मदद करने के लिए प्रभास की खानसार में एंट्री को दिखाता है। प्रभास के एक्शन-सीक्वेंस फैन्स को और भी ज्यादा बेताब कर रहे हैं।
फैन्स की जबदस्त डिमांड पर आया दूसरा ट्रेलर
यह दूसरा ट्रेलर तब आया है, जब फैन्स फिल्म के पहले ट्रेलर से संतुष्ट नहीं थे। फिल्म के पहले ट्रेलर में काफी देर तक प्रभास की एंट्री नहीं हुई थी। ऐसे में दर्शक काफी निराश थे और दूसरे ट्रेलर की मांग की थी। ऐसे में प्रभास के किरदार देवा से दर्शकों को रूबरू कराया गया है। ट्रेलर में प्रभास की एंट्री को फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसके साथ उनके जबदस्त एक्शन सीन्स की भी तारीफ कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग को बढ़ाएगा फिल्म का दूसरा ट्रेलर
ट्रेलर में श्रुति हासन की दो झलकियां साझा की गई हैं, लेकिन उनके चरित्र पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। यह ट्रेलर निश्चित रूप से फिल्म के लिए एंडवास बुकिंग और भी बढ़ा देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।