तीन दिन बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे: आगरा से नोएडा तक वाहनों के आवागमन पर रोक, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

<p><em><strong>मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर निर्धारित समय के लिए यातायात बंद रहेगा।</strong></em></p>

तीन दिन बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे: आगरा से नोएडा तक वाहनों के आवागमन पर रोक, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
23-09-2023 - 12:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शुक्रवार से मोटी जीपी बाइक रेस की शुरूआत हो गई है। इसके अलावा 21 सितंबर से 25 सितंबर तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो 2023 भी चल रहा है। इन आयोजनों के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात प्रभावित रहेगा। मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर निर्धारित समय के लिए यातायात बंद रहेगा।

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शुक्रवार से मोटी जीपी बाइक रेस की शुरूआत हो गई है। इस दौरान जिले में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। मोटी जीपी भारत के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए 4000 हजार जवानों की तैनाती की गई है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यातायात प्रभावित
इसके अलावा 21 सितंबर से 25 सितंबर तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो 2023 भी चल रहा है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया था। इन आयोजनों के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात प्रभावित रहेगा।
11 साल में पहली बार बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे
मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर निर्धारित समय के लिए यातायात बंद रहेगा। 11 वर्षों में यह पहला मौका है, जब किसी कारण एक्सप्रेस-वे बंद किया गया है। 23 व 24 सितंबर को आगरा से नोएडा आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा। मथुरा व अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन भी यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। जनपद गौतमबुद्धनगर सीमा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्री बसों का आवागन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी आवाजाही प्रतिबंधित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी गालवाहक वाहन मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्धनगर बॉर्डर में भारी ध्मध्यमध् हल्के मालवाहक वाहन का प्रवेश दिनांक 21.09.2023 को समय प्रातः 06ः00 बजे से दिनांक 25.09.2023 को समय रात्रि 23ः59 बजे तक प्रतिबन्धित किया जाएगा।
वैकल्पिक मार्गों और परिवहन साधनों के माध्यम से आमजनता की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा। आगरा से नोएडा के लिए 12 से सात बजे तक एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा, जबकि मथुरा में दो बजे के बाद वाहन एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ने दिए जाएंगे। रेस के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए शहर के अंदर के रास्तों का भी प्रयोग वाहन चालक कर सकेंगे।
इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से हर एक घंटे में डायवर्जन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश रेस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आयोजन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।