जी-20 अध्यक्षता का लोगो, थीम और वेबसाइट लांच, पीएम मोदी ने किया अनावरण

<p><em><strong>इस वर्ष&nbsp; दिसंबर से ही भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। आज, मंगलवार 8 नवंबर को भारत के &nbsp;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने&nbsp; जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।</strong></em></p>

जी-20 अध्यक्षता का लोगो, थीम और वेबसाइट लांच, पीएम मोदी ने किया अनावरण
08-11-2022 - 08:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस मौके और उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, ‘मैं भारत की जी20 अध्यक्षता के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है। कमल विश्व को एक साथ लाने में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विश्वास को चित्रित करता है।’

मोदी ने कहा कि उन्‍होंने कहा कि आज दुनिया विनाशकारी COVID-19 महामारी के बाद के प्रभावों से गुजर रही है। ऐसे में जी-20 लोगो का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व है। परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, कमल खिलता रहता है।’

मोदी ने कहा कि जी-20 लोगो सिर्फ एक लोगो नहीं है बल्कि यह एक संदेश और एक भावना है जो हमारी रगों दौड़ती में है। यह एक संकल्प है, जिसे हमारी सोच में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘कमल पर सात पंखुड़ियां, विश्व के सात महाद्वीपों और संगीत के सात स्वरों का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जी-20 दुनिया में सद्भाव में लाएगा। इस लोगो में कमल का फूल भारत की पौराणिक विरासत, हमारी आस्था, हमारी बुद्धि का चित्रण कर रहा है.’

उल्लेखनीय है कि भारत एक दिसंबर से इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। ग्रुप-20 या बीस देशों का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

इसके अलावा जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।  विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, भारत देशभर में विभिन्न स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित करेगा। अगले साल होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन, भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला शीर्ष स्तर के अंतररष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक होगा।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।