इजराइल से अगवा की गई जर्मन लड़की की मौत, हमास लड़ाकों ने कराई थी नग्न परेड

<p><em><strong>इजराइल में एक संगीत समारोह से हमास लड़ाकों द्वारा अगवा की गई जर्मन टैटू कलाकार की मौत हो गई है, उसे 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने हमला किया था। हमास लड़ाकों ने इस युवती को बंधक बनाकर परेड कराई थी। वायरल वीडियो के आधार पर दिख रहे टैटू और उसके बालों के रंग के आधार पर उसकी मां ने बेटी की पहचान की थी।</strong></em></p>

इजराइल से अगवा की गई जर्मन लड़की की मौत, हमास लड़ाकों ने कराई थी नग्न परेड
31-10-2023 - 09:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजराइल से अगवा की गई जर्मन टैटू कलाकार शानी लाउक की मौत हो गई है, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करने के दौरान हमास आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके कपड़ों को तितर-बितर कर उसकी परेड निकाली थी। अब इजराइल ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
जर्मन टैटू कलाकार शानी लाउक इजराइल में ट्राइब ऑफ सुपरनोवा संगीत समारोह में मौजूद थीं, 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने इस कार्यक्रम पर हमला किया था। इसी हमले में आतंकियों ने शनि लाउक का अपहरण कर लिया था। इसके बाद वायरल वीडियों में गाजा में हथियारबंद आतंकियों से भरे पिकअप में पीछे बेहोशी की हालत में लेटे हुए एक युवती नजर आई थी। उसके टैटू और रंगे हुए बालों के आधार पर उनकी मां रिकार्डा ने उनकी पहचान की थी।
मेरी बेटी अब जीवित नहीं है
शानी लाउक की मां रिकार्डा ने एक जर्मन न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि दुर्भाग्य से हमें कल ये खबर मिली कि मेरी बेटी अब जीवित नहीं है। अब लाउक को मृत घोषित कर दिया है, एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन लड़की का शव गाजा को अभी वापस नहीं किया गया। इससे पहले जर्मन लड़की के चचेरे भाई टोमासिना बेनट्राब लुक ने शानी लाउक की जीवित वापसी की उम्मीद जताई थी।
इजराइल सरकार ने कहा-‘हमारा दिल टूटा’
जर्मन टैटू कलाकार की मौत पर इजराइल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर एक पोस्ट में कहा कि शनि को एक संगीत समारोह से आतंकियों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उन्हें गाजा के चारों ओर प्रताड़ित किया और घुमाया। यह बहुत ही भयावह है। हमारे दिल टूट गए हैं, यह बहुत ही भयानक है।
शानी के क्रेडिट कार्ड का किया गया था इस्तेमाल
इजराइल के जिस संगीत समारोह समारोह से जर्मन टैटू कलाकार को अगवा किया गया था, वह उन स्थानों में शामिल था जहां हमास आतंकियों ने सबसे पहले हमला किया था। लोगों में दहशत फैलाने के लिए ही उसकी परेड कराकर वीडियो वायरल किया गया था। शानी की मां रिकॉर्डा के मुताबिक बैंक से जो जानकारी मिली थी, उसके मुताबिक आखिरी बार गाजा में ही शनि के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। संभावना जताई गई की शायद उसी से लूटकर आतंकियों ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।