हिन्दुस्तान में हिंदी के प्रति नफरत और हिंदी भाषियों से मारपीट..!

<p><em>हिन्दुस्तान और हिंदी की पताका दुनिया में फहर रही है। फीजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन हो रहा है लेकिन हिन्दुस्तान के किसी दक्षिणी प्रांत में हिंदी का प्रबल विरोध चल रहा है। यह विरोध इतना ज्यादा हो गया है कि हिंदी भाषियों के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है।</em></p>

हिन्दुस्तान में हिंदी के प्रति नफरत और हिंदी भाषियों से मारपीट..!
17-02-2023 - 10:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंदी भाषियों से नफरत और उनके साथ मारपीट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एनसीआईबी) ने अपने ट्विटर हैंडल शेयर किया है और इस वीडियो में मारपीट कर रहे व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है।

 

एनसीआईबी द्वारा ट्विटल हैंडल से जारी किया गया वीडियो एक ट्रेन के अंदर का है। इसमें एक युवक 'हिंदी' कहते हुए एक-एक करके दो लड़कों के साथ मारपीट कर रहा है। वह लड़कों के कॉलर पकड़कर उन्हें खींचता है और मुक्का मारता है। इस वीडियो के साथ एनसीआईबी हेडक्वॉर्टर्स ने लिखा है, 'यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी हिस्से का है। इसमें एक व्यक्ति हिंदी बोलने के कारण उत्तर भारतीयों के साथ ट्रेन में मारपीट कर रहा है।' उसने वॉट्सऐप नंबर पर इस नफरती युवक की जानकारी मांगी है। ट्वीट में कहा गया है, 'अगर इस वीडियो या वीडियो में दिख रहें आरोपी के संबंध में आपके पास कोई जानकारी है तो हमारे व्हाट्सएप 09792580000 पर हमें उपलब्ध कराए।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।