देश की सुरक्षा और अखंडता पर करेंगे चोट तो देंगे जवाब... खालिस्तानी मुद्दे पर गरजे जयशंकर

<p><em><strong>विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने वहां बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों के लिए ट्रूडो सरकार को कटघरे में खड़ा किया।</strong></em></p>

देश की सुरक्षा और अखंडता पर करेंगे चोट तो देंगे जवाब... खालिस्तानी मुद्दे पर गरजे जयशंकर
29-06-2023 - 07:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। देशी हो या विदेशी मंच, जयशंकर जब भी बोलते हैं. विरोधियों के मुंह सिल जाते हैं। बिना लाग-लपेट के अपनी बातों को रखना जयशंकर को बखूबी आता है। इसी कड़ी में बुधवार को जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कनाडा की ट्रूडो सरकार पर हमला बोला। वहां पनप रहे खालिस्तानी आंदोलनों के लिए कनाडा सरकार की आलोचना की। 
वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है सरकार
विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा जिस तरह से खालिस्तानी मुद्दों से निपटा है या निपट रहा है। वह हमारे लिए चिंता का विषय है। यह स्पष्ट है कि वह वोट बैंक की राजनीति से भी प्रेरित लगते हैं। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अगर कनाडा में ऐसी गतिविधियां हैं, जो हमारी नेशनल सिक्योरिटी और अखंडता पर चोट करती हैं तो हमें जवाब देना होगा। बता दें कि खालिस्तान के मुद्दे को लेकर कनाडा और भारत के संबंधों में तनाव देखा गया है।
खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडा ने क्या किया?
खालिस्तानियों ने इस महीने की शुरुआत में कनाडा सरकार से इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने के लिए अनुमति मांगी थी। कनाडा सरकार ने इसकी इजाजत दी थी, जिसपर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था। तब एस. जयशंकर ने कहा था कि कनाडा का इस तरह से इजाजत देना और इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना आपसी रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है। बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों में तेजी देखी गई है। इसी महीने 4 जून को खालिस्तानियों ने परेड निकाली थी। इसके अलावा भाररत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में रैलियां निकलती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।