जीवन में हलचल मचाने को तैयार है LIC की नयी लॉन्च पालिसी 'एलआईसी जीवन उत्सव योजना'

<p>भारतीय जीवन बीमा निगम एक &nbsp;ऐसी संस्था है जो लोगों की आवश्यकतों के अनुरूप के अनुसार अलग अलग प्रकार की योजनाएं लेकर आती है। आज हर वर्ग के व्यक्ति के लिए एलआईसी (LIC) जीवन बीमा की ख़ास स्कीम रखती है। अब एलआईसी ने एक ऐसी योजना लॉन्च की है, जिसमें लाइफ टाइम रिटर्न मिलने की बात कही जा रही है। &nbsp;इसके साथ ही ग्राहकों के लिए एलआईसी की यह योजना कई बड़े फायदे लेकर आई है। &nbsp;इसका नाम है एलआईसी जीवन उत्सव योजना।&nbsp;</p>

जीवन में हलचल मचाने को तैयार है LIC की नयी लॉन्च पालिसी 'एलआईसी जीवन उत्सव योजना'
30-11-2023 - 05:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एलआईसी जीवन उत्सव योजना (LIC Jeevan Utsav Plan) क्या है ?

29 नवंबर 2023 को एलआईसी ने इस योजना को लॉन्च किया। एलआईसी जीवन उत्सव योजना एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, मनी बैक जीवन योजना है। जिसमें बीमा अमाउंट के 10 फीसदी तक आय का फायदा दिया जाएगा. यानी पॉलिसी मैच्योर होने के बाद पॉलिसीधारक लाइफ लॉन्ग बेनिफिट के रूप में बीमा राशि के 10 फीसदी का लाभ ले पाएंगे। 

न्यूनतम बीमा राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है।  अधिकतम राशि के लिए सीमा निर्धारित नहीं की गई।  इसमें बीमाकर्ता को जीवन भर रिटर्न मिलने के साथ ही प्रीमियम के भुगतान का समय पांच साल से लेकर सोलह साल तक सीमित है। 

दो विकल्प
कवर शुरू होने के बाद पॉलिसीधारक को दो विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा।जिनमें से पहला विकल्प नियमित आय लाभ और दूसरा विकल्प फ्लेक्सी आय लाभ है। 

कौन है पात्र ?

एलआईसी की इस नई योजना के लिए 18 वर्ष न्यूनतम उम्र और अधिकतम 75 वर्ष है।  इसके लिए कम से कम पांच साल प्रीमियम का भुगतान करना होगा।अधिकतम प्रीमियम के भुगतान की अवधि 16 साल है। 
29 नवंबर 2023 को एलआईसी ने इस योजना को लॉन्च किया।  एलआईसी जीवन उत्सव योजना एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, मनी बैक जीवन योजना है। 

ब्याज  दर कितनी है  ?
इसमें निवेशकों को 5.5% की दर से वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।  यह ब्याज डिलेड और क्युमुलेटिव फ्लेक्सी आय लाभ पर दिया जाएगा। 

लाभ
संचित बेनिफिट,मैच्योरिटी बेनिफिट,डेथ बेनिफिट और सर्वाइवल बेनिफिट दिया जाएगा। 

कैसे होगी निकासी ?
इस योजना में निकासी पॉलिसीधारक की मृत्यु की तारीख, सरेंडर में से जो भी पहले हो, तब की जा सकेगी। सालाना आधार पर गणना की जाएगी।  इतना ही नहीं लिखित आवेदन करने पर भी बीमाकर्ता 75 प्रतिशत राशि की निकासी कर सकता है. इस राशि में ब्याज की रकम भी शामिल रहेगी। 

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि पॉलिसीधारक पॉलिसी मैच्योर होने के बाद बीमा राशि के 10 फीसदी के लाइफ लॉन्ग बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। जीवन उत्सव पॉलिसी मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है।यह पारदर्शी लागत संरचना और 20-25 वर्षों की अवधि में रिटर्न वाले निवेशकों के लिए सही है। उन्होंने कहा कि इस प्रोडक्ट में पॉलिसीधारक को लोन, प्री-मैच्योर जैसे कई सुविधाओं का ऑप्शन भी मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।