लो कर लो बात..समोसे के साथ नहीं मिली चटनी, ठोक दी सीएम को शिकायत..!

लो कर लो बात..समोसे के साथ नहीं मिली चटनी, ठोक दी सीएम को शिकायत..!
05-09-2022 - 08:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एमपी के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां समोसे के साथ चटनी और चम्मच नहीं मिलने को लेकर एक युवक ने सीएम हेल्पलाइन में ऑनलाइन शिकायत की है। मामला 30 अगस्त का है। युवक ने ऑनलाइन ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। छतरपुर के उचहा कलां निवासी आवेदनकर्ता वंश बहादुर नाम ने सीएम हेल्पलाइन में कोमल लखेरा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड नंबर दो पर राकेश समोसा नाम की जो दुकान है, उस पर ग्राहकों को चटनी और चम्मच नहीं दी जाती है। शिकायत को सीएम हेल्पलाइन में स्वीकार कर लिया गया है। कटोरी, चम्मच और चटनी संबंधित शिकायत को सीएम हेल्पलाइन ने खाद एवं औषधि विभाग को भेज दिया है। लगभग 4 दिनों तक मामले में जांच जारी रही। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने भी खूब माथापच्ची की है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।