Delhi Pollution : ऑड-ईवन, स्कूल बंद होने की आहट..! जानलेवा हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, लगाई गईं 5 कड़ी पाबंदियां
<p><em><strong>Delhi Pollution :दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 400-500 के बीच पहुंच गया है। इस बीच नोएडा के स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के आदेश दिए गए हैं।</strong></em></p>
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है। हर तरफ धुआं ही धुआं है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस बीच गुरुवार, 3 नवंबर की शाम केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेड-4 को लागू करने के आदेश दे दिये। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कुछ नई पाबंदियां लग गई हैं। इसमें बीएस-4 तक की डीजल कारों पर भी रोक के साथ ट्रकों की दिल्ली में एंट्री भी रोक दी गई है।
गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था, जिसने लोगों का सांस लेने मुश्किल कर दिया।
ऑड-ईवन की आहट
गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक की वजह से अब दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन लागू होने और स्कूल बंद होने की आहट सुनाई दे रही है। इसकी मांग बीजेपी और कांग्रेस की ओर से भी उठाई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने एलान किया है कि पहली से आठवीं तक की क्लासेज 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी। साथ ही, संभव हो तो 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को भी ऑनलाइन किया जाए।
5 बड़ी पाबंदियां लागू
1. दिल्ली में सिर्फ वे ट्रक आ पाएंगे जो आवश्यक वस्तुएं, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने से जुड़े हों या फिर वे ट्रक आ पाएंगे जो सीएनजी या बिजली (बैट्री) से चलते हों।
2. दिल्ली नंबर प्लेट वाले मध्यम माल वाहन (एमजीवी) और भारी माल वाहन (एचजीवी) जो कि डीजल से चलते हों, उनपर भी रोक रहेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुएं, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने से जुड़े ऐसे वाहनों को छूट रहेगी।
3. डीजल से चलने वाले हल्के चार पहिया वाहन (स्डट) पर भी दिल्ली और राजधानी से सटे इलाकों में बैन लग गया है।
4. एनसीआर में सभी तरह के उद्योगों पर पाबंदी लग गई है। हालांकि, दूध, डेयरी से जुड़े उद्योग नहीं रोके जाएंगे।
5. निर्माण और विकास के कामों पर दिल्ली-एनसीआर में रोक रहेगी। जैसे हाईवे, सड़कें, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, पावर ट्रांसमिशन, पाइपलाइन्स आदि का काम नहीं होगा।
इन पर फैसला राज्य सरकार करेगी
- दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होगा या नही
- स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद होंगे या नहीं
- वाहनों पर ऑड-ईवन स्कीम लागू की जाए या नहीं
What's Your Reaction?