रवीश कुमार का इस्तीफा, एक दिन पहले ही बोर्ड से हटे थे प्रणय-राधिका रॉय

<p><em><strong>चैनल ने एक आंतरिक मेल में कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है। यानी अब रवीश कुमार एनडीटीवी के लिए शो करते हुए नजर नहीं आएंगे।</strong></em></p>

रवीश कुमार का इस्तीफा, एक दिन पहले ही बोर्ड से हटे थे प्रणय-राधिका रॉय
01-12-2022 - 06:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एनडीटीवी से वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। कुमार चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों को होस्ट करते थे।
एनडीटीवी ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा, ‘कुछ ही पत्रकार ऐसे हैं, जिन्होंने रविश जितना प्रभाव लोगों पर छोड़ा। उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रियाओं की ढेर में, भीड़ में उनके लिए जुटने वाले लोगों, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों और पहचान और अपनी दैनिक रिपोर्ट मे यह साफ झलकता है।”
रवीश कुमार को दो बार गोयनका और एक बार रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिल चुका है
रवीश कुमार के जाने की घोषणा करते हुए, चैनल ने एक आंतरिक मेल में कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है। यानी अब रवीश कुमार एनडीटीवी के लिए शो करते हुए नजर नहीं आएंगे। रवीश कुमार को उनकी पत्रकारिता के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।