द केरल स्टोरी' में दावा साबित करें और इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपये पाएं: मुस्लिम यूथ लीग की चुनौती

<p>इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की युवा शाखा मुस्लिम यूथ लीग ने &#39;द केरला स्टोरी&#39; में इस आरोप को साबित करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है कि 32,000 लड़कियों को &#39;लव जिहाद&#39; के जरिए इस्लाम में परिवर्तित किया गया और सीरिया ले जाया गया।</p>

द केरल स्टोरी' में दावा साबित करें और इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपये पाएं: मुस्लिम यूथ लीग की चुनौती
07-05-2023 - 12:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रिलीज़ से पहले ही विवाद में आयी फिल्म 'द केरला स्टोरी' के खिलाफ केरल में विरोध तेज हो रहा है। सीपीआई (एम) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है, इसे "प्रचार फिल्म" कहा है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की युवा शाखा, मुस्लिम यूथ लीग ने सोमवार को द केरल स्टोरी के समर्थकों के लिए एक चुनौती पेश की।यूथ लीग के राज्य महासचिव पीके फिरोज ने फिल्म में लगाए गए आरोपों को साबित करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की कि 32,000 लड़कियों को 'लव जिहाद' के जरिए इस्लाम में परिवर्तित किया गया और सीरिया ले जाया गया।
पीके फिरोज ने कहा कि जिसके पास सबूत है वह इसे मुस्लिम यूथ लीग के जिला केंद्रों के काउंटर पर जमा कर इनाम की रकम हासिल कर सकता है.

बता दें कि अदा शर्मा अभिनीत केरला स्टोरी, सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित और निर्देशित है और 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इसे सूर्यपाल सिंह और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।