Raju Srivastava : राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा की भावुक गुजारिश कि कृपया अफवाहें ना फैलाएं
<p><strong>Raju Srivastava : </strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
देश के प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। राजू 10 अगस्त को दिल का दौरा पडऩे के बाद पिछले एक सप्ताह से नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। जबकि उनके स्वास्थ्य के बिगडऩे और चमत्कार की उम्मीद करने संबंधी खबरें आ रही हैं। इस बीच, उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने सभी से अफवाहें फैलाना बंद करने का आग्रह किया क्योंकि यह सब बहुत परेशान करने वाला है।
राजू की पत्नी ने कहा, ‘राजू जी का स्वास्थ्य स्थिर है और डॉक्टर बहुत लगन से अपना काम कर रहे हैं। पूरा प्रबंधन दिन-रात काम कर रहा है कि राजू जी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हमें उन पर पूरा भरोसा है और राजू जी एक फाइटर हैं और वे यह लड़ाई जीतने जा रहे हैं। वे इसे लड़ेंगे और आप सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आएंगे। यह मेरा आप सभी से वादा है। मैं बस सभी से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करना चाहती हूं।’
What's Your Reaction?