कर्नाटक के विधायक का दावा : अगर मेरे नेतृत्व में चुनाव हुए तो कर्नाटक में भाजपा को मिलेंगी 150 सीटें
NULL
भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय बोर्ड के सदस्यों में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शामिल कर इस आशय के संकेत दिये हैं कि इसी वर्ष के अंत तक होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव उनके नेतृत्व मे लड़े जाएंगे। लेकिन, येदियुरप्पा को अब कर्नाटक में भाजपा से ही चुनौती मिलने लगी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी योग्यताएं भी हैं।
कर्नाटक भाजपा में वरिष्ठ नेता और भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बयान दिया है कि वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव यदि उनके नेतृत्व में लड़े जाते हैं तो भाजपा को 224 विधानसभा वाली सीटों में 150 सीटें मिल ही जाएंगी। यतनाल विजयपुरा शहर के विधायक हैं, वे राज्य के भाजपा के मजबूत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खुले आलोचक कहे जाते हैं, ने बाद में संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में येदियुरप्पा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राजनीतिक वंशवाद को खत्म किए जाने को लेकर दिए गए बयानों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के केंद्रीय चुनाव समिति में जाने के बाद आप यतनाल के टिकट के बारे में जो चाहे अनुमान लगा सकते हैं लेकिन, मुझे टिकट भी मिलेगा और मैं अगली फिर विधायक बनूंगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि बीजेपी 2023 के विधानसभा में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में जाएगी, लेकिन येदियुरप्पा सहित राज्य के कई नेताओं के बयानों से अभी तक तो यही लगता है कि पार्टी के भीतर फिलहाल कोई एकमत नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी नेतृत्व में कोई बदलाव किए बिना चुनाव जीतने की स्थिति में है, यतनाल ने केवल इतना कहा कि पार्टी आलाकमान को सब कुछ पता है और वह सही समय पर सही निर्णय लेगा।
What's Your Reaction?