सिर्फ 47 की उम्र में ब्रह्माण्ड सुंदरी को आया हार्ट अटैक, डाला गया है स्टेंट..!

<p><em>मिस यूनिवर्स रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Sushmita Sen को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। Sushmita Sen&nbsp;के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। लोग सुष्मिता की तबीयत को लेकर काफी चिंता में हैं और हर कोई यह बात जानना चाहता है कि आखिर अब एक्ट्रेस की हालत कैसी है।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

सिर्फ 47 की उम्र  में ब्रह्माण्ड सुंदरी को आया हार्ट अटैक, डाला गया है स्टेंट..!
02-03-2023 - 08:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पिता की बात को किया शेयर 
Sushmita Sen ने अपने पिता के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे पिता सुबीर सेन के कुछ शब्द, अपने दिल को हमेशा खुश और साहसी रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके आपके साथ खड़ा रहेगा,शोना।" एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "कुछ दिनों पहले मुझे हार्ट अटैक आया था, एंजियोप्लास्टी हो गई है, मेरे दिल में स्टेंट लग गए हैं और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने इस बात की पुष्टि कि मेरा दिल बहुत बड़ा है।"

सुष्मिता सेन  का पोस्ट

लोगों को धन्यवाद  कहा सुष्मिता सेन ने
एक्ट्रेस Sushmita Sen ने उनकी मदद के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए लिखा, "बहुत से लोगों को मेरी सही समय पर मदद करने और साथ देने के लिए धन्यवाद। लेकिन मैं यह किसी दूसरे पोस्ट में करूंगी। यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) यह खुशखबरी देने के लिए थी कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने को तैयार हूं।" 

Sushmita Sen के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस तब्बू ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "तुम्हें बहुत सारा प्यार सुपर गर्ल" तो वहीं मुनमुन दत्ता ने भी सुष्मिता के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, "आप एक मजबूत, सुंदर, कीमती और प्रेरणादायक महिला हैं और आप हर दिन ऐसा साबित करती हैं। आपको ढ़ेर सारा प्यार, ताकत और शुभकामनाएं भेज रही हूं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।