जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में शामिल होंगे दुनिया के कुछ श्रेष्ठ कहानीकार

<p><em><strong>बुधवार को जारी हुई वक्ताओं की दूसरी सूची में दुनिया के कई लोकप्रिय कहानीकारों के नाम शामिल रहे</strong></em></p>

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में शामिल होंगे दुनिया के कुछ श्रेष्ठ कहानीकार
27-10-2022 - 01:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 16वें संस्करण में दुनिया के श्रेष्ठ कहानीकार अपनी कला से साहित्यप्रेमियों को रुबरु करायेंगे। फेस्टिवल का आयोजन 19-23 जनवरी 2023 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में किया जायेगा। फेस्टिवल में हम जहां देसी-विदेशी भाषाओं के विविध लेखन का लुत्फ उठाते हैं, वहीं इस साल दुनिया के जाने-माने कथाकार श्रोताओं को अपने लेखन के विषय, अपने रोचक किरदारों की पृष्ठभूमि, और रहस्य-रोमांच के तड़के के बारे में विस्तार से बताएंगे।
बुधवार को जारी हुई वक्ताओं की दूसरी सूची में दुनिया के कई लोकप्रिय कहानीकारों के नाम शामिल रहे, जिनमें इंटरनेशनल बुकर प्राइज से सम्मानित हुई लेखिका गीतांजलि श्री के साथ ही अमीश, अमित चैधरी, एंड्रू एल्टसुल, अनु सिंह चैधरी, अनुकृति उपाध्याय, चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी, क्रिस्टोफर क्लोएब्ले और दीप्ति कपूर के नाम हैं। लिस्ट में शामिल दूसरे प्रभावशाली वक्ता हैं, एलैन कैनिंग, इरा टाक, हन्नाह रोसचाइल्ड, तृप्ति पांडे, जमील जान कोची, जेनिस परिअट और कैथरीन रुन्डेल।
कई अन्य खासियतें भी
देश और दुनिया के साहित्य प्रेमियों के दिलों में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक अलग ही मुकाम रहा है । इस साल, फेस्टिवल के 16वें संस्करण में श्रोता फेस्टिवल के विशेष सत्रों, म्यूजिक स्टेज, फेस्टिवल बाजार, फूड स्टाल के साथ शब्दों की ताकत का जश्न मनाएंगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।