काबुल में भारतीय दूतावास से तालिबान की बांछें खिली, बोलाः सुरक्षा देंगे, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करेंगे

NULL

काबुल में भारतीय दूतावास से तालिबान की बांछें खिली,  बोलाः सुरक्षा देंगे, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करेंगे
14-08-2022 - 11:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के ऑपरेशन होने से तालिबान बहुत खुश है। तालिबानी विदेश मंत्रालय ने भारत के इस कदम का तहे दिल से स्वागत भी किया है। तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खि ने अफगानिस्तान में राजनयिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भारत की जमकर तारीफ की। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि काबुल में भारतीय दूतावास पूरी क्षमता के साथ खुला है या नहीं। भारत ने अगस्त 2021 को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था। जिसके बाद 23 जून 2022 को भारतीय अधिकारियों की एक छोटी टीम को काबुल में दूतावास की जांच करने के लिए भेजा गया था। उसके बाद से ही अफगानिस्तान में भारतीय अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
तालिबान ने भारत की जमकर तारीफ की
तालिबानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खि ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि इस्लामिक अमीरात काबुल में राजनयिक प्रतिनिधित्व को अपग्रेड करने के भारत के कदम का स्वागत करता है। हम भारतीय दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा राजनयिकों के अधिकारों पर पूरा ध्यान देंगे और प्रयासों में अच्छा सहयोग करेंगे।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।