चीन, जापान, हांगकांग सहित कुछ देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी, अपलोड करनी होगी रिपोर्ट

<p><em><strong>कई देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से चीन हांगकांग जापान दक्षिण कोरिया सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।</strong></em></p>

चीन, जापान, हांगकांग सहित कुछ देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी, अपलोड करनी होगी रिपोर्ट
30-12-2022 - 09:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़े कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के बाद से इन देशों से आने वाले यात्रियों को अब उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी।
एक जनवरी 2023 से नियम लागू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘1 जनवरी, 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।’
यात्रा से 72 घंटों के भीतर परीक्षण कराना अनिवार्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि इन देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने से पहले 72 घंटों के भीतर परीक्षण किए जाने हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आवश्यकता भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम दो प्रतिशत परीक्षणों के अतिरिक्त है, भले ही वह किसी भी देश से भारत आ रहा हो।
दुनिया में बढ़ते कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट
बता दें कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने कोविड दिशा-निर्देशों को कड़ा किया है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। 
देश में 268 नए कोविड केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 268 नए कोरोनोवायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हो गए। देश में दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत हंै। वहीं, साप्ताहिक संक्रामक दर 0.17 फीसदी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।