रक्षामंत्री बोले, पीओके में अत्याचारों का पाक से अब लेंगे हिसाब

<p><em><strong>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि यदि पाकिस्तान अब पीओके के लोगों का उत्पीड़न करता है तो उसका अंजाम भुगतना पडे़गा।</strong></em></p>

रक्षामंत्री बोले, पीओके में अत्याचारों का पाक से अब लेंगे हिसाब
28-10-2022 - 06:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्य को दो हिस्सों में पुनगर्ठित करने के बाद अब मोदी सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे में गए क्षेत्र को लेकर भी सख्त रुख अपनाना शुरू किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकारों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाता है लेकिन वह खुद पीओके में लोगों पर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान अब पीओके के लोगों का उत्पीड़न करता है तो उसका अंजाम भुगतना पडे़गा। 
रक्षा मंत्री ने इन्फैन्ट्री डे प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस मौके पर देश के सभी जांबाजों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को कायम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान दे दिया।’
गिलगित-बाल्टिस्तान के बिना जम्मू-कश्मीर का विकास अधूरा
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि उसने भारत का जो हिस्सा अवैध रूप से कब्जाया है, वहां रहने वाले लोगों को उसने कितने अधिकार दिए हैं। पाकिस्तान वहां होने वाली अमानवीय घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। आज पाकिस्तान वहां लोगों पर अत्याचार कर रहा है लेकिन आने वाले वक्त में उसे इसका नुकसान उठाना होगा।’ जम्मू-कश्मीर का विकास हो रहा है लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान के बिना यह विकास अधूरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।