Asur 2 Trailer : ‘असुर-2’ का धमाकेदार ट्रेलर... एक जून को रिलीज होगी थ्रिलर सीरीज

<p><em><strong>Asur 2 : जिस थ्रिलर सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका टे&ordf;लर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही, मेकर्स ने &lsquo;असुर-2&rsquo; की स्ट्रीमिंग डेट भी अनाउंस कर दी है।&nbsp;</strong></em></p>

Asur 2 Trailer : ‘असुर-2’ का धमाकेदार ट्रेलर... एक जून को रिलीज होगी थ्रिलर सीरीज
25-05-2023 - 06:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सबसे पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज ‘असुर’ का अब दूसरा पार्ट आने वाला है। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अरशद वारसी, अनुप्रिया गोयनका और बरुन सोबती स्टारर ‘असुर’ 2020 में रिलीज हुई थी। तभी से फैन्स इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तभी से ‘असुर’ के दूसरे सीजन की डिमांड हो रही थी।
‘असुर’ में साइंस, धर्मं और क्राइम के बीच फंसी एक ऐसी पेचीदा कहानी को दिखाया गया था, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में क्राइम के साथ-साथ धर्म और माइथोलॉजी के इंटेंस मिक्स को दिखाया गया था।
‘असुर’ की कहानी
‘असुर’ की कहानी सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत यानी अरशद वारसी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल यानी बरुन सोबती और एक ऐसे किरदार की है, जो खुद को ‘असुर’ मानता है और उसी हिसाब से एक के बाद एक हत्याएं करता है। हर हत्या के पीछे उसका अपना लॉजिक है और जिस तरह से वह मर्डर को अंजाम देता है, वह रोंगटे खड़े कर देगा। ‘असुर’ की कहानी धनंजय राजपूत के सस्पेंड होने के साथ खत्म हुई थी। निखिल को लग रहा था कि जो हत्याएं हो रही हैं, उनके पीछे धनंजय का हाथ है। जबकि असल में असुर तो अब तक खुलेआम घूम रहा है। अब ‘असुर-2’ में में अब इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।