चीन में चलती है एक ऐसी ट्रेन... जो घरों के भीतर से गुजरती है..!
<p><em><strong>चोंगकिंग में बना हुआ है एक हैरतअंगेज मेट्रो स्टेशन।</strong></em></p>
सुबह-सुबह काम करने जाने के लिए हम लोग मेट्रो स्टेशन जाते हैं और फिर ट्रेन पकड़कर ऑफिस पहुंचते हैं लेकिन दक्षिण-पूर्व चीन में चोंगकिंग के लोगों के लिए ट्रेन उनके घर के दरवाजे तक आती है। यहां पर एक 19 मंजिला अपार्टमेंट वाली इमारत के निवासियों के लिए मेट्रो ट्रेन की यात्रा बायें हाथ का खेल है क्योंकि इमारत के भीतर ही पारगमन स्टेशन बनाया गया है, जहां से एक ट्रेन गुजरती है।
चोंगकिंग को अपनी कई ऊंची इमारतों के लिए ‘माउंटेन सिटी’ के रूप में जाना जाता है। यहां केवल 31,000 वर्ग मील के भीतर 49 मिलियन लोगों का घर है इसलिए शहर के रेलवे इंजीनियरों को सभी को समायोजित करने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाना पड़ा।
यहां की कई तस्वीरों में अपार्टमेंट की इमारत के बीच से गुजरने वाली ट्रेन दिखाई देती है। लाइट रेल अपने धुआं मुक्त डिजाइन और कम शोर और कंपन स्तर के कारण चीन की सबसे शांत रेल लाइनों में से एक के रूप में जानी जाती है।
What's Your Reaction?