ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टेस्ट मैच के बीच स्टैंड्स में दिखा कुछ ऐसा...!!!
<p>ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रही है। टेस्ट के दूसरे दिन स्टैंड्स में मैच देख रहे एक कपल पर जब कैमरामैन ने फोकस किया तो वे सरप्राइज हो गए। फिर मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर शोर मचाया।</p>
क्रिकेट स्टेडियम में हर फैन चाहता है कि कैमरे का फोकस उस पर आए। वह टीवी और स्क्रीन पर दिखे। इसके लिए लोग अतरंगी कपड़े तक पहनकर मैदान पर पहुंचते हैं। लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद एक कपल के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का एक मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
<
> कैमरा आने सरप्राइज हुआ कपल???????? pic.twitter.com/WJL0Sg5HcE— Pushkar (@musafir_hu_yar) December 28, 2023
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम बैटिंग कर रही थी। इसी दौरान कैमरामैन का ध्यान स्टैंड में मैच देख रहे एक कपल पर पड़ा। लड़का अपनी गोद में टीशर्ट लेकर बैठा था जबकि लड़की उस पर झुक थी तभी वे अचानक स्क्रीन पर आ गए। उन्होंने तुरंत खुद को स्क्रीन पर देखा तो ऐसा रिक्शन दिया जैसे कोई झटका लग गया हो। लड़के ने तुरंत अपना चेहरा टीशर्ट से छिपा लिया जबकि लड़की दूसरी तरफ देखने लगी।
दर्शकों ने जमकर मचाया शोर
जब स्क्रीन पर ये आया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी जमकर शोर मचाया। इसके बाद वह लड़का अपना चेहरा ढ़़के हुए ही स्टैंड्स में नीचे की तरफ आ गया। यह जोड़ा पहले ऊपर की तरफ बैठा था। यह घटना बुधवार को पाकिस्तान की पहली पारी के 7वें ओवर के दौरान घटी। मेहमान टीम उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम से 302 रनों से पीछे थी और मिचेल स्टार्क के सामने अब्दुल्ला शफीक स्ट्राइक पर थे।
ऑस्ट्रेलिया के पास बड़ी बढ़़त
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी के पहले चार विकेट सिर्फ 16 रन पर गंवा दिये लेकिन स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच 153 रन की साझेदारी की मदद से मेजबान ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन 241 रन की अहम बढ़त बना ली। मार्श ने 96 और स्मिथ ने 50 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 187 रन पर गंवा दिये थे।
What's Your Reaction?