विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

<p><em>विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होंगे। आज, रविवार 10 दिसंबर को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक प्रदेश भाजपा विधायक दल की इस बैठक में यह फैसला किया गया है। साय ने मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष&nbsp; जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास जताया , उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने जो गांरंटी दी हैं, उन्हें&nbsp; पूरा करने का प्रयास करूंगा।</em></p>

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
10-12-2023 - 04:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा। लेकिन अब विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा के साथ ही स्थिति स्पष्ट हो गयी है।

बता दें कि साय कुनकुरी से विधायक हैं और वे आदिवासी समुदाय से हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और वर्ष 2020 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।  छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।