रोहित शर्मा ने फाइनल में लगा डाला रनों का अंबार, टूटा 48 साल का रिकॉर्ड

<p><em><strong>वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया है। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत भले ही मैच हार गया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।</strong></em></p>

रोहित शर्मा ने फाइनल में लगा डाला रनों का अंबार, टूटा 48 साल का रिकॉर्ड
20-11-2023 - 08:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 10 ओवर में भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 80 रन बनाए। रोहित ने 31 गेंद पर 47 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चैके और 3 छक्के लगाए। 
रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में 597 रन बनाए। एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया। स्ट्राइक रेट 126 का रहा। वे बतौर कप्तान एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। इस तरह से उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 
48 साल के इतिहास में पहली बार
48 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित 590 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते कप्तान हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के नाम था। विलियम्सन ने 2019 के वर्ल्ड कप में 9 पारियों में 83 की औसत से 578 रन बनाए थे। 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाया था। हालांकि फाइनल में टीम को इंग्लैंड से बाउंड्री काउंट नियम से हार मिली थी। 
5 प्लेयर्स ने 500 से अधिक रन बनाए
एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तानों की बात करें, 5 खिलाड़ी 500 से अधिक रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा और केन विलियम्सन के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्धने, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और एराॅन फिंच ने ऐसा किया है। जयवर्धने ने 2007 में 548 रन, पोंटिंग ने 2007 में 539 और फिंच ने 2019 में 507 रन बनाए थे। रोहित से पहले बतौर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 2003 में 465 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। इससे पहले वे 2015 और 2019 में भी उतर चुके हैं। उन्होंने अब तक 28 पारियों में 61 की औसत से 1580 रन बनाए हैं। 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाया है। 140 रन बेस्ट प्रदर्शन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।