पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 33 लोगों की मौत

<p><em><strong>कराची से रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। कराची से करीब 275 किलोमीटर दूर स्थित नवाबशाह स्टेशन के पास हुए इस भीषण रेल हादसे में और भी लोगों के घायल होने की आशंका है।</strong></em></p>

पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 33 लोगों की मौत
07-08-2023 - 08:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 

पाकिस्तान में कराची से रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। पाक मीडिया के अनुसार, कराची से करीब 275 किलोमीटर दूर स्थित नवाबशाह इलाके में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुए इस भीषण रेल हादसे में और भी लोगों के घायल होने की आशंका है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
बचाव अभियान जोरों पर
प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और आसपास के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। नवाबशाह के डीसी शहरयार गुल मेमन ने कहा कि बचाव अभियान अभी चल रहा है और आसपास के अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि राहत अभियान के लिए एम्बुलेंस और बचाव कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।
ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
इस हादसे के चश्मदीदों और पुलिस ने बताया कि हजारा एक्सप्रेस सिंध प्रांत में शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सरहरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। वहीं स्थानीय टीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल पर ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। फुटेज में बचावकर्मी और पुलिसकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को बाहर निकालते हुए दिखे। आम लोग भी बचाव कार्य में शामिल दिखे।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सिंध प्रांत में सत्ता में 
रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ट्रेन सामान्य गति से चल रही थी। उन्होंने कहा कि इस बड़े रेल हादसे के पीछे ‘तोड़फोड़’ या ‘यांत्रिक खराबी’ से इनकार नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंध सरकार को ट्रेन दुर्घटना में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और पीपीपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। बिलावल की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सिंध प्रांत में सत्ता में है।
अक्सर होती रहती हैं ट्रेन दुर्घटनाएं 
पाकिस्तान में पुराने ट्रैक रख-रखाव सिस्टम, सिग्नल समस्याओं, तकनीकी उपकरणों और पुराने इंजन के कारण रेल दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। सिंध में सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना 1990 में सुक्कुर के पास हुई थी, जब 307 लोग मारे गए थे। रविवार की दुर्घटना से एक दिन पहले, कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ। इस साल अप्रैल में दक्षिणी सिंध प्रांत के खैरपुर जिले में टांडो मस्ती खान के पास कराची से लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 7 जून, 2021 को सिंध के घोटकी में दो एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई थी और 64 घायल हो गए थे। फरवरी 2020 में सिंध के रोहरी स्टेशन के पास एक बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।