गुरुग्राम में दो महिलाओं ने मंदिर में विवाह का दावा किया, परिजनों से सुरक्षा की मांग
हरियाणा के गुरुग्राम में दो महिलाओं के समलैंगिक संबंध और विवाह का मामला चर्चा में है। सोहना नगर क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू और एक मुस्लिम महिला ने दावा किया है कि उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया है और अब वे साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अपने परिवारों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से..
हरियाणा के गुरुग्राम में दो महिलाओं के समलैंगिक संबंध और विवाह का मामला चर्चा में है। सोहना नगर क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू और एक मुस्लिम महिला ने दावा किया है कि उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया है और अब वे साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अपने परिवारों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मूल रूप से दिल्ली की निवासी हैं और पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के सोहना नगर के वार्ड-19 इलाके में रह रही थीं। मामला उस समय सामने आया जब उनके परिजनों ने स्थानीय थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की।
पुलिस के पहुंचते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के आने के बाद वहां कुछ समय तक तनाव और गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए और पूरे मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों महिलाएं बालिग हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जाने दिया गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि महिलाओं द्वारा सुरक्षा की मांग को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
What's Your Reaction?