RBI का ऐलान: नए ₹20 के नोट होंगे जारी, नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह जल्द ही ₹20 मूल्यवर्ग के नए नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे..
मुंबई। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह जल्द ही ₹20 मूल्यवर्ग के नए नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। ये नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के अंतर्गत होंगे।
क्या होगा खास?
- नोट की डिज़ाइन, रंग, आकार और सुरक्षा फीचर्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
- पिछले नोटों की तरह इसमें भी पीछे की तरफ़ एलोरा की गुफाओं की तस्वीर बनी होगी।
- नए नोट सिर्फ़ नए गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ आएंगे — अन्य सभी पहलू पुराने जैसे ही रहेंगे।
पुराने नोट क्या बंद होंगे?
नहीं
RBI ने साफ़ कहा है कि पहले से चलन में मौजूद ₹20 के सभी नोट (चाहे किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों) पूरी तरह वैध हैं और लेन-देन में चलते रहेंगे।
यह प्रक्रिया क्यों होती है?
हर बार जब RBI का गवर्नर बदलता है, तो सभी मूल्यवर्ग के नोटों पर उसके हस्ताक्षर वाले नए नोट जारी किए जाते हैं। यह एक नियमित प्रक्रिया है और इसका नोटों की वैधता या मूल्य से कोई लेना-देना नहीं होता।
What's Your Reaction?