राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा विवादित, बीजेपी ने की माफी की मांग..

राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ विवादों में आ गई है। दरअसल, दरभंगा में हुई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी की मांग की..

राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा विवादित, बीजेपी ने  की माफी की मांग..
28-08-2025 - 10:04 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ विवादों में आ गई है। दरअसल, दरभंगा में हुई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

हालांकि घटना के समय राहुल गांधी व अन्य बड़े नेता मंच पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में मंच पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाया गया है और मंच के पीछे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पोस्टर लगे हुए थे।

वीडियो में मौजूद कार्यकर्ता स्थानीय कांग्रेस नेता नौशाद का नाम भी लगाते हुए सुने गए, जो इस साल चुनाव में टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर नौशाद ने इंडिया टुडे से फोन पर बातचीत में कहा कि वह 15–20 मिनट पहले ही राहुल गांधी के साथ मुजफ्फरपुर रैली के लिए निकल चुके थे। उन्होंने इस घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी।
नौशाद ने कहा, मैंने दो बार दिल्ली से चुनाव लड़ा है। 20 साल से पार्टी का कार्यकर्ता हूं। हम ऐसी हरकत नहीं कर सकते। फिर भी चूंकि कार्यक्रम का आयोजन हमने किया था, इसलिए मैं माफी मांगता हूं।”

भाजपा बनाम कांग्रेस: जुबानी जंग

इस घटना ने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज कर दिया है। कांग्रेस ने खुद को इससे दूर करने की कोशिश की है। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने इस भाषा की निंदा की और कहा कि यह कांग्रेस की सोच नहीं है। वहीं भाजपा ने तीखा हमला बोला।

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस भाषा को “पूरी तरह असहनीय” बताते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की। उन्होंने कहा, राहुल गांधी, आप जो भाषा खुद इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरों से मंच पर कहलवा रहे हैं, वह बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है। आपको देश से माफी मांगनी होगी, और बिहार की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, एक गरीब का बेटा, ओबीसी समुदाय का पुत्र प्रधानमंत्री बना है और यह आपको सहन नहीं हो रहा। जलन और ईर्ष्या में आप खुद को ही खत्म कर लेंगे।”

बेहद शर्मनाक’ – रवि शंकर प्रसाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से जो भद्दी भाषा का इस्तेमाल हुआ, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह न केवल प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान है, बल्कि पूरे देश के लिए लज्जाजनक क्षण है।”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सरल जीवन और उनकी मां द्वारा सिखाए गए संस्कारों ने ही उन्हें देश सेवा के प्रति समर्पित बनाया। प्रसाद ने चेतावनी दी कि बिहार की जनता इस “घृणित और अभद्र भाषा” का जवाब जरूर देगी।

बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में विशाल रैलियां कीं। ये इलाके बीजेपी-नीत एनडीए के गढ़ माने जाते हैं और चुनाव से पहले यहां का यह विवाद राजनीतिक तापमान और बढ़ा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।