आयरलैंड के विरुद्ध भारत की हार में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

आयरलैंड के विरुद्ध 20-20 ओवरों के दो मैचों की शृंखला भारत शर्मनाक तरीके से हार बैठा। बेलफास्ट में रविवार की शाम खेले गये आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। हालांकि प्रिंस यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का..

आयरलैंड के विरुद्ध भारत की हार में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
29-06-2026 - 11:12 AM

आयरलैंड के विरुद्ध 20-20 ओवरों के दो मैचों की शृंखला भारत शर्मनाक तरीके से हार बैठा। बेलफास्ट में रविवार की शाम खेले गये आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी हालांकि प्रिंस यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन यह स्कोर को जीत में बदलने के लिए पर्याप्त नहीं था। भारत एक रन से यह मैच को शृंखला हार गया।

सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर आयरलैंड ने भारत के खिलाफ किसी भी प्रारूप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। उससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए लगातार 11 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी। लेकिन, अगले 72 घंटों में आयरलैंड ने इतिहास बदल दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ उसने न सिर्फ पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती बल्कि मौजूदा दो बार की टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम का 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया।

रविवार को खेले गये दूसरे मैच में भारत के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज़्यादा 46 गेंदों में 55 रन बनाए। आयरलैंड के लिए जय मूंदड़ा और मैट हॉलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिये। दूसरी ओर

आयरलैंड के खिलाफ इस दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब भारत के दोनों ओपनर एक ही पारी में बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट (गोल्डन डक) हो गए।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद सिर्फ तीन गेंदों के भीतर अभिषेक शर्मा भी अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और मैथ्यू हॉलार्ड को आसान कैच थमा बैठे। पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) देशों में इससे पहले केवल बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की सलामी जोड़ी ही वर्ष 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में गोल्डन डक पर आउट हुई थी।

 इसके साथ ही संजू सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो अलग-अलग मौकों पर पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।