ऐश्वर्या की फिल्म मचा रही धूम, ’पोन्नयिनि सेल्वन’ ने कमाए 300 करोड़

<p><em><strong>बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिलनाडु में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।&nbsp;</strong></em></p>

ऐश्वर्या की फिल्म मचा रही धूम, ’पोन्नयिनि सेल्वन’ ने कमाए 300 करोड़
09-10-2022 - 12:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मणिरत्नम की हालिया रिलीज फिल्म ’पोन्नयिनि सेल्वन’ पार्ट-1 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। चोल साम्राज्य पर आधारित यह फिल्म दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म ने करीब 200 करोड़ रुपये का आकड़ा छू लिया है।
30 सितम्बर को रिलीज हुई चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कार्ति, जयम रवि और तृषा कृष्णन जैसे सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म ने 7 दिनों में 175.6 करोड़ की कमाई की है, जिसमें से केवल तमिल में 142.85 करोड़ की कमाई हुई है। वहीं, 8वें दिन फिल्म ने कुल मिलाकर 9.35 करोड़ की कमाई कर डाली है। 
सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म
बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिलनाडु में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।