आजादी दिवस का असली तोहफा तो यूएई के एस्ट्रोनॉट ने दिया है... देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
<p><em>77वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरिक्ष यात्री सुल्तान ने भारत को इंडिपेंडेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से राजधानी दिल्ली की एक तस्वीर पोस्ट की। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे आपने कभी दिल्ली को स्पेस से देखा था?</em></p>
अंतरिक्ष में रहते हुए भी कुछ एस्ट्रोनॉट सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं। न्।म् के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ऐसे ही एस्ट्रोनॉट्स में से एक हैं। उनके ट्वीट्स को सोशल मीडिया पर वायरल होने में समय नहीं लगता! दरअसल, वह अंतरिक्ष से इतने शानदार लम्हे पोस्ट करते हैं कि श्पृथ्वी वासीश् एस्ट्रोनॉट के मुरीद हो जाते हैं। बीते शनिवार को एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से हिमालय की चैंकाने वाली तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे देखने के बाद तमाम यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने कभी हिमालय को इस तरह से नहीं देखा था। अब मंगलवार को जब भारतीय अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहे थे, तो इस अंतरिक्ष यात्री ने भारत को इंडिपेंडेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राजधानी दिल्ली की तस्वीर पोस्ट की। और हां, यह कोई आम तस्वीर नहीं है।।। क्योंकि भैया, इस फोटो को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से क्लिप किया गया है। अब आप खुद देख लीजिए कि आखिर अंतरिक्ष से नई दिल्ली कैसी दिखती है।
अंतरिक्ष से ऐसी नजर आती है राजधानी दिल्ली
संयुक्त अरब अमीरात (न्।म्) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने मंगलवार को इंडिया को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अंतरिक्ष से नई दिल्ली की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने 11 भारतीय भाषाओं में नमस्ते लिखते हुए ट्वीट किया - दुनिया भर के सभी भारतीयों को श्अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनश् (प्ैै) की ओर से स्वतंत्रता दिवस (प्दकमचमदकमदबम क्ंल) की शुभकामनाएं! आपके साथ अंतरिक्ष (ैचंबम) से भारत की राजधानी नई दिल्ली की तस्वीर साझा कर रहा हूं। एस्ट्रोनॉट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख 82 हजार से अधिक व्यूज और साढ़े सात हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फोटो में पाकिस्तान का भी दिख रहा है। नजारा इस्लामाबाद का है। पर पड़ोसी मुल्क अंधेरे में दिख रहा है! बहुत से यूजर्स ने अंतरिक्ष प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- इस शानदार तस्वीर के लिए शुक्रिया। वहीं अन्य ने जय हिंद जय भारत आदि लिखा।
एस्ट्रोनॉट ने जब पोस्ट की थी हिमालय की फोटो
इससे पहले अल नेयादी ने शनिवार, 12 अगस्त को ट्विटर पर बर्फ से ढंके हिमालय की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था - अंतरिक्ष से हिमालय। एवरेस्ट का घर, धरती पर समुद्र तल से सबसे ऊंचा प्वाइंट, ये पहाड़ हमारे ग्रह की समृद्ध प्रकृति के प्रतिष्ठित स्थलों में से एक हैं। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की उनमें हिमालय के ऊपर बादलों की चादर देखी जा सकती है। इन खूबसूरत तस्वीरों ने यूजर्स का दिल जीत लिया था। बता दें, 2018 में अल नेयादी को हज्जा अल मंसूरी के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले दो अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में चुना गया था। इस वर्ष, नेयादी अभियान 69 के दौरान स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब अंतरिक्ष यात्री बने।
What's Your Reaction?