सावधान राजस्थान! फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगी मौसम की चाल

<p><em><strong>आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी के दौरान मौसम में काफी परिवर्तन होने की संभावना है।</strong></em></p>

सावधान राजस्थान! फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगी मौसम की चाल
22-01-2023 - 07:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ तथा पूर्वी हवाओं के आपसी मेल से पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी में मौसम परिवर्तन होगा। इस दौरान बादल छाए रहने तथा कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में व पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में 24 से 26 जनवरी कहीं-कहीं बारिश या मावठ की संभावना है।

राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 8.3 डिग्री और 21.1 डिग्री रहा। इस दौरान, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी का मौसम साफ रहा लेकिन सोमवार और आगे हालात बदल सकते हैं। हवा में गलन और ठंड बढ़ सकती है। 
राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। सिरोही राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद करौली में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में रात का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 6.7 डिग्री, धौलपुर और डबोक में 7 डिग्री, अलवर में 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री और संगरिया और श्रीगंगानगर में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
दो विक्षोभ से पलटा मौसम
हाल में दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच बढ़े हुए अंतराल के कारण जनवरी की शुरुआत में उत्तरी भारत में तीव्र ठंड का एक लंबा दौर शुरू हुआ। उत्तर भारत में, पश्चिमी विक्षोभ वर्षा, हिमपात और कोहरा लाता है। यह मौसम प्रणाली उत्तर पश्चिम भारत में सर्दी और प्री-मानसून मौसमी बारिश के लिए जिम्मेदार है। उत्तर भारत के पहाड़ों में भारी बर्फबारी के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। अधिकांश पश्चिमी विक्षोभ सर्दियों के दौरान जनवरी और फरवरी में देखे जाते हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।