200 किमी की स्पीड से आ रही थी रोल्स-रॉयस, टैंकर के यू-टर्न लेते ही हुई भीषण टक्कर

<p><em><strong>हादसा 22 अगस्त को दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे के उमरी गांव में हुआ। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि रोल्स रॉयस चालक की गलती वजह से हादसा हुआ था। हाईवे पर लग्जरी कार और टैंकर की टक्कर के बाद चक्के के घसीटने के निशान देखे जा सकते हैं।</strong></em></p>

200 किमी की स्पीड से आ रही थी रोल्स-रॉयस, टैंकर के यू-टर्न लेते ही हुई भीषण टक्कर
26-08-2023 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में शुमार रोल्स-रॉयस कंपनी की रोल्स रॉयस फैंटम तीन दिन पहले हरियाणा के नूंह के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसा दिल्ली मुंबई वडोदरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर हुआ। डीजल टैंकर से टकराने के बाद ये लग्जरी कार जलकर राख हो गई। इस कार की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 41 लाख के आसपास थी। हादसे में कार बेशक जल गई हो, लेकिन उसमें बैठे चंडीगढ़, दिल्ली व गुरुग्राम के तीन सवारों को मामूली चोटें आईं। जबकि टैंकर में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा
हादसा 22 अगस्त को दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे के उमरी गांव में हुआ। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि रोल्स रॉयस चालक की गलती वजह से हादसा हुआ था। दरअसल, हाईवे पर लग्जरी कार और टैंकर की टक्कर के बाद चक्के के घसीटने के निशान देखे जा सकते हैं। निशान देखकर समझा जा सकता है कि डीजल का टैंकर यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्पीड में आ रही रोल्स-रॉयस की टैंकर से आगे की तरफ से टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर साइड की ओर से पलट गया। उसके अंदर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
200 की स्पीड में थी कार
पुलिस के अनुसार, रॉल्स-रॉयस की स्पीड 200 किमी प्रति घंटा थी। इसमें तीन लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉल्स-रॉयस 20 कारों के काफिले का हिस्सा था, जिसमें लाल बत्ती लगी हुई थी और नीले सफारी सूट में सुरक्षाकर्मी थे। सीसीटीवी फुटेज में अलीपुर में काफिले को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर राजस्थान की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। नूंह में एक्सप्रेसवे के 40.9 किमी के निशान पर वो टैंकर से टकरा गई।
डीजल का रिसाव हो जाता तो...
नूंह के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोल्स-रॉयस में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन जब तक इसे बुझाया गया, कार पूरी तरह से जल चुकी थी। अधिकारी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि टक्कर के बाद टैंकर में डीजल नहीं गिरा। अगर डीजल का रिसाव होता, तो हादसा और भी बदतर हो सकता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।