दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे तैयार... नए साल में जयपुर से दिल्ली केवल 2 घंटे में
<p><em><strong>देश की राजधानी नई दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाले 1350 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का राजस्थान रूट लगभग बनकर तैयार है। नए साल के पहले महीने में इस पर दौसा से सफर शुरू हो जाएगा।</strong></em></p>
नया साल राजस्थान के कई उम्मीद और सपने लेकर आएगा। इनमें से बहुत से सपने ऐसे भी हैं, जो इसी साल साकार होंगे। इसी क्रम में बड़ा अपडेट यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाले 1350 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का राजस्थान रूट अब लगभग बनकर तैयार है। नए साल के पहले महीने में ही दौसा से दिल्ली तक का सफर शुरू हो जाएगा। अब दौसा से दिल्ली केवल 2 घंटे में जा सकेंगे। राजधानी जयपुर से भी दिल्ली की दूरी कम होगी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे विश्व का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा, जो राजस्थान के आर्थिक विकास को भी पंख देगा। इस एक्सप्रेस-वे का बेसब्री से सभी को इंतजार था। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी से यह एक्सप्रेस वे का पहला खंड शुरू हो जाएगा, जो दौसा से दिल्ली तक का रहेगा। इस आगामी साल के अंत यानी दिसंबर तक दिल्ली से मुंबई तक का सफर भी आसान हो जाएगा। राजस्थान इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे दिल्ली और मुंबई से जुड़ सकेगा।
राजधानी जयपुर समेत कई शहरों से कनेक्ट होगा यह एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेस-वे एक लाख करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेस को आठ लेन का बनाया गया है। साथ ही, रिजर्व भूमि भी रखी गई है, जो भविष्य में इस एक्सप्रेस-वे को 12 लाइन का बढ़ाने में काम आएगी। इस एक्सप्रेस-वे में इलेक्ट्रिक वाहन भी चलेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जा रही है। राजस्थान के अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी और झालावाड़ होता हुआ यह एक्सप्रेस से प्रदेश से गुजर रहा है और राजधानी जयपुर को भी इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है।
What's Your Reaction?