Lionel Messi के ऑटोग्राफ वाली टी शर्ट पहन कर ख़ुशी से झूम उठी धोनी की लाडली , देखें तस्वीरें
<p><em>कप्तान कूल M S Dhoni की बेटी जीवा ने पहनी हुई है फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की ये टी-शर्ट है जो कि खुद मैसी ने जीवा को दिया है। जीवा की इन तस्वीरों को साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। साक्षी धोनी ने जीवा की दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में जीवा के चेहरे की खुशी को साफ देखा जा सकता है। टी-शर्ट में लियोनेल मेसी के ऑटोग्राफ भी हैं। इसे पहन कर जीवा कितनी खुश है इसका अंदाज़ा इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है। </em></p>
अपने खेल करियर में धोनी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें भी छाई रहती है। फैंस भी इस धोनी परिवार पर खूब प्यार बरसाते हैं। अब सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी की लाडली बेटी जीवा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वो अर्जेंटीना की जर्सी पहने नजर आ रही हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि M S Dhoni को फुटबॉल खेल से कितना प्यार है। पहले धोनी फुटबॉल ही खेला करते थे लेकिन बाद में किसी कारण उन्हें क्रिकेट जगत में आना पड़ा। फुटबॉल खेलने के दौरान Dhoni गोलकीपर बना करते थे। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में भी धोनी ने अपने खासा नाम कमाया है।
What's Your Reaction?