प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की तबियत बिगड़ी; अस्पताल के मुताबिक सुधार का संकेत,एक दिन पहले ही पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी हुए थे दुर्घटना में चोटिल

<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। यूएन मेहता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है।</em></p> <p><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1672218354heeraben.png" style="height:597px; width:459px" /></p>

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की तबियत बिगड़ी; अस्पताल के मुताबिक सुधार का संकेत,एक दिन पहले ही  पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी हुए थे दुर्घटना में चोटिल
28-12-2022 - 02:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 इस बीच यूएन मेहता हॉस्पिटल के बाहर मीडिया की गहमागहमी भी देखी जा रही है। पीएम मोदी मां की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही उनसे मिलने के लिए रवाना हो गये और शाम को वापस दिल्ली लौट आये।  गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी अस्पताल में पीएम की मां के सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे। 

एक दिन पहले ही पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी की कार हुई थी हादसे का शिकार
ये घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है जब पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का परिवार कर्नाटक में हैं। मैसूर जाते वक्त उनकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई थी। कर्नाटक में प्रह्लाद मोदी की कार का हादसा मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब हुआ था। बांदीपुर से मैसूर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 70 वर्षीय प्रह्लाद मोदी की ठुड्डी में चोट लग गई। उनके बेटे मेहुल मोदी (40), बहू जिंदल मोदी और उनके छह वर्षीय पोते मेनत मेहुल मोदी को भी चोटें आईं। साथ ही ड्राइवर भी जख्मी हो गया। राहत की बात यह रही कि एयरबैग सही समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीएम की मां हीराबेन इसी साल 18 जून को 100 साल की हुई थीं। उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे। पीएम ने अपनी मां के 100वें बर्थडे पर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग भी लिखा था|

आपको बता दें कि चुनावों से ठीक पहले पीएम मोदी ने इस अस्पताल का दौरा किया था। यहां उन्होंने मरीजों के लिए कई नई सुविधाओं के विस्तार की शुरुआत की थी। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी अपनी मां से मिलने गए थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे पीएम अपनी मां के पास गांधीनगर के घर पहुंचे थे। यहां पर मां हीराबेन के साथ पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक रुके थे।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।