डीएमआरसी का बड़ा कदम: आज से बदल गया मेट्रो का पूरा रूटीन, चंद सेकंड में मिलेगी सर्विस

<p><em><strong>दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए हैं। इस वजह से दिल्ली मेट्रो बुधवार से प्रत्येक कार्य दिवस के दिन 40 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। शनिवार को प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। इसके अगले दिन रविवार को एयर इंडेक्स 300 के पार बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था।</strong></em></p>

डीएमआरसी का बड़ा कदम: आज से बदल गया मेट्रो का पूरा रूटीन, चंद सेकंड में मिलेगी सर्विस
25-10-2023 - 05:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी में प्रदूषण के मद्देनजर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए हैं। इस वजह से दिल्ली मेट्रो बुधवार से प्रत्येक कार्य दिवस के दिन 40 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। इससे मेट्रो की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाएगी। इस वजह से एनसीआर के लोगों को फायदा होगा और निजी वाहन छोड़कर मेट्रो में सफर करने में सहूलियत होगी।
रविवार को एआई 300 पार पहुंचा
उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके अगले दिन रविवार को एयर इंडेक्स 300 के पार बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था। इसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में दूसरे चरण के ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के प्रावधानों को लागू कर मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
मेट्रो रोजाना 4300 फेरे लगाती है
इसके साथ ही लोगों से निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक वाहन और मेट्रो से सफर करने की अपील की थी। इसके बाद डीएमआरसी फेरे बढ़ाने की तैयारियों में जुट गया था। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल (जनसंपर्क) ने कहा कि मौजूदा समय में मेट्रो प्रतिदिन करीब 4300 फेरे लगाती है। सीएक्यूएम के निर्देश को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) को 40 फेरे ज्यादा लगाएगी। इसलिए मेट्रो प्रतिदिन करीब 4340 फेरे लगाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।