7.8 रिक्टर पैमाने पर आये भीषण भूकंप के कई देशों में तबाही, सीरिया में 86, तुर्की में 53 की मौत, बढ़ सकता है यह आंकड़ा..!

<p><em>आज, 6 फरवरी की सुबह तुर्की में तीव्र भूकंप की खबरें मिल रही हैं। अमरीका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार तुर्की में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गयी है। इस भूकंप के करीब 11 मिनट के बाद भूकंप के झटके बार फिर महसूस किये गये। दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गयी। यह भूकंप&nbsp;</em>दक्षिणी तुर्की&nbsp; के गाजियानटेप में&nbsp;आया है। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे रहा है। भूकंप के झटके यूरोप में ग्रीस और मध्मपूर्व में&nbsp;सीरिया व लेबनान तक महसूस किए गए हैं।&nbsp;उधर,&nbsp; इटली ने भी सुनामी (Tsunami) का अलर्ट जारी कर दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तुर्की में 53 और सीरिया में 86 लोगों की मौत की खबरें है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल&nbsp;&nbsp;कई लोग मलबे में दब गए हैं। उन्हें&nbsp;&nbsp;बाहर निकालने का काम रेस्क्यू टीमें कर रही हैं।&nbsp;</p>

7.8 रिक्टर पैमाने पर आये भीषण भूकंप के कई देशों में तबाही, सीरिया में 86, तुर्की में 53 की मौत, बढ़ सकता है यह आंकड़ा..!
06-02-2023 - 09:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे के अनुसार तुर्की के स्‍थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 17 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। यह झटका राजधानी अंकारा समेत तुर्की के अन्य शहरों में भी महसूस किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स बताया जा रहा है कि इस भूकंप के कारण अनेक लोगों की मौत हुई है किंतु अभी तक कितनों की मौत हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। भूकंप के कारण ही तुर्की का एक शॉपिंग मॉल भी गिर गया है।

 

इस बीच फलस्तीन और इजरायल के बीच स्थित गाजा पट्टी में भी करीब 45 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किये जाने की खबरें हैं। इस भूकंप के कारण सीरिया में भी कई इमारतें गिरने के समाचार हैं। जीएफजेड हेल्महोल्ट्ज सेंटर पॉट्सडैम के अनुसार कई अपार्टमेंट्स इस भूकंप की वजह से ढह गए हैं। आशंका है कि उनमें कई लोग दबे हो सकते हैं। इस भूकंप के बाद सीरिया, इजरायल, लेबनान, इराक, इजरायल, फिलीस्‍तीन, साइप्रस तक में झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो भूकंप के कारण इमारतों को भारी नुकसान की आशंका को व्यक्त कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।