पूरी खा कर दिखाओ ! 5 सबसे बड़ी थालियों पर है इनाम, लेकिन आधे तक भी नहीं पहुंच पाते

<p><em><strong>भारत में आपने कई थालियां खाई होंगी, लेकिन कभी देश की सबसे बड़ी थालियों का स्वाद चखा है। इन थालियों में सर्व किए जाने वाले पकवान और सामग्री ऐसी हैं कि एक व्यक्ति के लिए खाना बस की बात नहीं।&nbsp;</strong></em></p>

पूरी खा कर दिखाओ ! 5 सबसे बड़ी थालियों पर है इनाम, लेकिन आधे तक भी नहीं पहुंच पाते
12-08-2023 - 11:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

खाने-पीने के मामले में हम भारतीय जितना आगे हैं, शायद ही कोई और देश इस चीज में हमें टक्कर दे सकता है, क्यों सही कहा ना? ये देश एक नहीं बल्कि अनगिनत टाइप के डिशेस के लिए फेमस है और यही वजह है कि यहां के खानों की तारीफ दुनियाभर में होती है। आप चाहे राजस्थानी खाने को देख लें या फिर महाराष्ट्रियन थाली को, सब में एक अलग स्वाद और डिश देखने को मिलती है।

अब जब भारत के खाने की बात हो ही रही है, तो इसमें रेस्तरां भी कैसे पीछे रह सकते हैं। कई शहरों में ऐसे रेस्तरां हैं, जहां एक खास प्रकार की थाली परोसी जाती है। ये थाली ऐसी-वैसी नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी और मशहूर थालियों में आती हैं। इनमें एक नहीं बल्कि 10 तरह की सब्जियां, 4 से 5 तरीके की अलग-अलग रोटियां और ना जाने क्या-क्या परोसा जाता है। बता दें, थाली खत्म करने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिया जाता है। चैक गए ना? चलिए आपको इन थालियों के बारे में बताते हैं। 
खली बली थाली - नई दिल्ली
देश में जब-जब स्वादिष्ट, स्पाइसी और वैराइटी वाले खाने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम दिल्ली शहर का आता है। और अगर थाली की बात करें, तो यहां की ‘खली बली थाली’ को भी सबसे ज्यादा पूछा जाता है। ये थाली कोई छोटी-मोटी थाली नहीं है, बल्कि इसे 56 इंच की थाल में परोसा जाता है। ‘।तकवत 2।1’ द्वारा सर्व की जाने वाली इस थाली की कीमत 1,999 रुपए है और नॉन-वेज की कीमत है 2,299 रुपए। लेकिन इतने पैसों में आपको इस थाली को अकेले खाना होगा, अगर एक ज्यादा लोग थाली को शेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से 500 रुपए देने होंगे।
बाहुबली थाली, पुणे
पुणे भी खाने-पीने के मामला में सबसे अलग है, यहां की थाली की बात करें, तो शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट ‘आओजी खाओजी’ में बाहुबली थाली मिलती है। थाली में 11 मेन कोर्स डिशेस हैं, जिसमें तीन प्रकार के चावल, रोटी, अचार, 6 तरह के पापड़, सलाद और बड़े गिलास में लस्सी मिलती है। इस थाली का मजा उठाने के लिए आपको 2 हजार रुपए देने पड़ेंगे।
महाराजा भोग थाली - मुंबई 
मुंबई के हलवाई की दुकान में भी एक स्पेशल थाली मिलती है, जिसका नाम ‘महाराजवभोग’ या 56 भोग थाली है। आप नाम से ही पता लगा सकते हैं कि इसमें 56 आइटम्स परोसे जाते हैं। इस थाली को टेबल तक लाने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। और अगर थाली को खाने की बात करें, तो हम आपको पहले ही बता दें, इसे खाना किसी अकेले इंसान के बस की बात नहीं है।
केसरिया थाली, बेंगलूरु
अब स्पेशल थाली की बात हो तो इसमें हम बेंगलुरु को कैसे छोड़ दें, इस थाली में 32 आइटम सर्व किए जाते हैं। इसमें वेलकम ड्रिंक से लेकर डिजर्ट तक सब कुछ है, इस थाली को अकेले खाना नामुमकिन है, तो जाएं अपने साथ दो-चार दोस्तों को जरूर साथ ले जाएं।
राजस्थानी थाली, जयपुर
अगर आप ट्रेडिशनल खाने के शौकीन हैं, तो आपको राजस्थान के चैकी ढाणी में मौजूद चैपाल नाम के 5 स्टार रेस्तरां में जरूर जाना चाहिए। इस रेस्तरां में कस्टमर अगर राजस्थानी थाली मांगता है, तो उसे एक बड़ी थाली परोसी जाती है। जिसमें अलग-अलग तरह की रोटी, दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, रायता, पापड़, अचार, सलाद के साथ-साथ खीर भी सर्व होगी। इस सुपर थाली की सबसे बड़ी खासियत है आपके पेट भरने तक डिशेस परोसी जाएंगी। हालांकि इस थाली को आप किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।