Saudi India Eid : मक्का और भारत में एक साथ मनेगी ईद: दोस्त सऊदी अरब के साथ बना सुखद संयोग
<p><em><strong>भारत और सऊदी अरब के रिश्तों के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, उस पर अगर यकीन किया जाए तो भारत, सऊदी अरब के साथ ईद मना सकता है। ईद के साथ ही रमजान का भी अंत हो जाता है।</strong></em></p>
ईद-उल-फितर यानी रमजान के महीने का आखिरी दिन। ईद का जश्न पूरी दुनिया में बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। इस बार ऐसी संभावना है कि भारत में ईद उसी दिन मनाए जाए जिस दिन सऊदी अरब में इसका जश्न होगा। ईद किस दिन होगी इसका फैसला चांद देखकर होता है और मिडिल ईस्ट में गुरुवार को चांद नजर आने के आसार कम हैं। ऐसे में भारत और सऊदी अरब में हो सकता है कि एक ही दिन ईद का त्योहार मनाए जाने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।
चांद देखना होगा मुश्किल
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर के अनुसार, अधिकांश मीडिल ईस्ट देशों में गुरुवार को शव्वाल के महीने का आधा चांद नंगी आंखों या दूरबीन से देखा जाना लगभग असंभव है। यहां तक कि ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार को मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आधा चांद देखे जाने की संभावना नहीं है। इन खबरों के आधार पर कहा जा सकता है कि सऊदी अरब और बाकी मिडिल ईस्ट देशों में ईद-उल-फितर शनिवार, 22 अप्रैल, 2023 को मनाए जाने की संभावना है।
13 अप्रैल से छुट्टियां
सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय ने खाड़ी देश के सभी मुसलमानों को गुरुवार की शाम को शव्वाल के महीने के लिए आधा चांद की तलाश करने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर, भारत में शनिवार या रविवार को ईद-उल-फितर मनाने की संभावना है। हालांकि अगर शुक्रवार को चांद नजर आता है तो ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। सऊदी अरब में 13 अप्रैल से ईद की छुट्टियां हो गई हैं। छुट्टियां ईद के साथ ही खत्म हो जाएंगी।
एक साथ मनाई जाएगी ईद
इसका मतलब है कि अगर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर और ब्रिटिश सरकार की भविष्यवाणी सच हो जाती है और भारत में शुक्रवार को चांद नजर आता है तो भारत और सऊदी अरब के एक ही दिन ईद-उल-फितर मना सकते हैं। ईद किस दिन होगी इसकी तारीख तय करने के लिए आधा चांद दिखना बहुत जरूरी है। इसलिए सबकुछ चांद पर निर्भर करता है। लेकिन भारत और सऊदी अरब के एक साथ ईद-उल-फितर मनाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
What's Your Reaction?