पीएम शहबाज और हिना रब्बानी की खुफिया बातचीत लीक ! अमेरिका और चीन का जिक्र
<p><em><strong>पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के अमेरिका के साथ रिश्तों की चर्चा का एक महत्वपूर्ण का रिकॉर्ड लीक हो गया है, चर्चा में चीन का भी जिक्र आया है। अमेरिका में लीक हुए खुफिया वायर्स में भारत में भी जासूसी का जिक्र है। </strong></em></p>
पाकिस्तान इन दिनों अब तक के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। हालांकि उसने कई देशों और आईएमएफ से कर्ज की मांग है लेकिन उसे वहां से निराशा हाथ लगी है। वहीं, अब पाकिस्तान के पीएम और मंत्री का बातचीत का रिकॉर्ड लीक हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के अमेरिका के साथ रिश्तों की चर्चा का एक महत्वपूर्ण का रिकॉर्ड लीक हो गया है, चर्चा में चीन के साथ रिश्तों पर भी बात की गई है।
चीन के लिए अमेरिका से दूर जाने की सलाह
हिना रब्बानी खार का ये सीक्रेट मेमो ‘पाकिस्तान के पास मुश्किल विकल्प’ टाइटल के साथ है, जिसमें हिना रब्बानी ने पाकिस्तान के नेतृत्व को पश्चिम को खुश करने की कोशिशों को लेकर चेतावनी दी है। कि पाकिस्तान को अमेरिका जैसे देशों को खुश करने से बचना चाहिए। साथ ही, हिना रब्बानी खार ने अपने सीक्रेट मेमो में पाकिस्तानी नेतृत्व को सावधान करते हुए कहा है, कि अगर पाकिस्तान, अमेरिका के साथ अपने रिश्ते को सहेजने की कोशिश करता है, तो आखिरकार उसे चीन के साथ अपने संबंधों को त्यागना होगा, जिसके साथ उसके ‘वास्तविक रणनीतिक भागीदारी’ है।
पहले लीक हुए हैं नेताओं के ऑडियो
पाकिस्तान के बड़े नेताओं के ऑडियो लीक पहले भी हुए हैं लेकिन हिना रब्बानी खार का खुफिया मेमो कैसे लीक हुआ और अमेरिका के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। अब पाकिस्तान में सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर अमेरिका की जड़ंे पाकिस्तानी शासन के अंदर कितनी गहरी हैं, कि वह पाकिस्तान की अत्यंत गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां भी आसानी से हासिल कर लेता है।
What's Your Reaction?